Delhi CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई के दौरान मचा हड़कंप; हिरासत में आरोपी
राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले करने का मामला प्रकाश में आया है।
बताया गया कि सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। आरोपी का नाम राजेश खिमजी सकरिया है।
। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी निंदा की है।
डॉक्टर की टीम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जांच कर रही है। वह खतरे से बाहर हैं। दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है
कि जनसुनवाई तो जारी रहेगी, मगर उसका तरीका बदलेगा। अब लोग शिकायत लेकर सीधे सीएम के नजदीक तक नहीं पहुंच सकेंगे।
कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुख्यमंत्री पर हुए हमले को राजनीतिक साजिश बताया।
भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर के अनुसार, जनसुनवाई में शामिल एक युवक कागज लेकर पहुंचा था। उसने सीएम से ऊंची आवाज में अपशब्द बोलते हुए हमला किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।
मामले की जांच चल रही है। कपूर ने कहा हताश पार्टी का कार्यकर्ता हो सकता है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बताया कि मुख्यमंत्री बैठकर लोगों की शिकायत सुन रही थीं।
।इसी दौरान हमलावर ने सीएम रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर खींचा, जिससे टेबल लगने से उनके सिर पर चोट लगी। आरोपी ने धक्का-मुक्की भी की।