गौतम गंभीर के दोस्त ने हेड कोच को बताया 'पलटू', अय्यर और जायसवाल की अनदेखी पर मारा ताना, कहा-'सेलेक्शन मीटिंग का करो लाइव टेलीकास्ट'
एशिया कप-2025 के लिए हुए टीम इंडिया के एलान के बाद आलोचनाओं का दौर शुरू है।
।कई पूर्व खिलाड़ी इसे लेकर बात कर रहे हैं और चर्चा कर रहे हैं कि किन खिलाड़ियों को जगह मिलनी चाहिए थी और किन्हें नहीं
।कई पूर्व खिलाड़ी इसे लेकर बात कर रहे हैं और चर्चा कर रहे हैं कि किन खिलाड़ियों को जगह मिलनी चाहिए थी और किन्हें नहीं
इस बीच भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने एक नया शगुफा छेड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि सेलेक्शन मीटिंग का लाइव टेलीकास्ट होना चाहिए।
मनोज तिवारी ने कहा है कि सेलेक्शन में पारदर्शिता बनाए रखने और क्रिकेट फैंस को चयन का पैमाना समझाने के लिए जरूरी है
कि मीटिंग को सार्वजनिक तौर पर दिखाया जाए। मनोज तिवारी ने ये बात एशिया कप की टीम में श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल का चयन न होने पर कही है।
गिल को एशिया कप के लिए टीम का उप-कप्तान बनाया गया है जबकि अय्यर और जायसवाल को नजरअंदाजी झेलनी पड़ी। इस बात की आलोचना कई लोगों ने की है
जिसमें पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णामाचारी श्रीकांत का नाम भी शामिल है।
वहीं मनोज तिवारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "जिन लोगों को मौके की जरूरत है उन्हें मिल नहीं रहे हैं। इसी कारण मैं काफी लंबे समय से कह रहा हूं कि सिलेक्शन मीटिंग का लाइव टेलीकास्ट होना चाहिए ताकि क्रिकेट फैंस को समझ में आए कि खिलाड़ी क्यों चुने जाते हैं और क्यों दूसरों को मौका नहीं मिलता।"
कोलकाता नाइट राइडर्स में गौतम गंभीर की कप्तानी में खेलने वाले मनोज तिवारी ने कहा कि अय्यर और यशस्वी दो ऐसे नाम थे