कौन है CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी? कागज फेंके, फिर हाथ पकड़कर खींचा... पूछताछ में खुलेगा राज

राजधानी दिल्ली में आज एक बड़ी घटना सामने आई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने सीएम रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर भी खींचा और उनके साथ धक्का-मुक्की की। आइए आपको बताएंगे कि आखिर मुख्यमंत्री पर हमला करने वाला आरोपी कौन है?

?शुरुआती जानकारी के अनुसार, पहले आरोपी ने सीएम को कुछ पेपर दिखाया। उसी दौरान थप्पड़ मारने की कोशिश की। पास में खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

।उसे सिविल लाइंस थाने में लाकर जिला पुलिस और स्पेशल सेल की टीम पूछताछ कर रही है।

दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी का नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया है।

उसकी उम्र 41 वर्ष बताई गई है। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि आखिर आरोपी ने सीएम पर हमला क्यों किया। क्या इसके पीछे कोई साजिश है? 

बताया कि आरोपी ने सीएम रेखा गुप्ता का हाथ पकड़कर खींचा, जिससे टेबल में उनका सिर लग गया।

खींचा, उनके सिर में चोट लगी है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। उधर, भाजपा के तमाम नेता सीएम रेखा गुप्ता के आवास पर पहुंचे हैं।