भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 84 गेंद पर 102 रन की पारी खेली। उन्होंने 4000 रन पूरा करके मिताली राज और स्मृति मंधाना के क्लब में अपना नाम दर्ज कराया।
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में मंगलवार (22 जुलाई) को शतक ठोककर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 318 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने 16 पारियों बाद वनडे में शतक जड़ा। इस पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में उन्होंने 4000 रन पूरा करके मिताली राज और स्मृति मंधाना के क्लब में अपना नाम दर्ज कराया।
हरमनप्रीत कौर ने इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 जून 2024 को शतक जड़ा था। नाबाद 103 रन की पारी के बाद 16 पारियों में सिर्फ 1 अर्धशतक लगा पाईं। सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 17 और दूसरे मैच में 7 रन बनाए थे।